फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 18 जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने परिवार के लिए खुद को सुरक्षित रखें पर केंद्रित रहेगा इस बार का अभियान
विज्ञापन

32वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 18 जनवरी से
बस, मिनी बस और दोपहिया वाहन चालकों को किया जाएगा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में 32वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 18 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष का सड़क सुरक्षा सप्ताह ‘अपने परिवार के लिए खुद को सुरक्षित रखें’ पर केंद्रित रहेगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन निगम की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और जागरूकता अभियानों की रूपरेखा को तैयार किया जा रहा है। इसके तहत बस, मिनी बस, दोपहिया वाहन चालकों को भी जागरूक किया जाएगा। आरटीओ राज कुमार थापा ने कहा कि इस बार के सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान पोस्टर और बैनर अधिक से अधिक लगाए जाएंगे। कोरोना महामारी के चलते लोगों को एकत्रित नहीं किया जाएगा। स्कूलों की प्रतिभागिता नहीं रहेगी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान इनफोर्समेंट ड्राइव भी बढ़ाई जाएगी। कोशिश की जाएगी इस बार पंचायतों को भी शामिल किया जाए। अन्य जिलों के मुकाबलों में कठुआ के पहाड़ी इलाकों में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन असुरक्षित यातायात को पहाड़ी इलाकों में नियंत्रित करने के लिए एडीसी, एसडीएम और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें