फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज की समस्या से परेशान ठेंठू पंचायत के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट तहसील की ठेंठू पंचायत के वार्ड-दो में लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी प्रकाश वर्मा, मुकेश वर्मा, रामदास, कार्तिक शर्मा, विक्कू वर्मा आदि ने बताया कि वार्ड-दो में लो वोल्टेज के कारण रात के समय अंधेरा छाया रहता है। लो वोल्टेज के चलते बिजली उपकरण भी शोपीस बनकर रह गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कई सालों से केवल 63 किलोवाट के ट्रांसफार्मर के जरिये दो वार्डों को बिजली आपूर्ति की जाती है। कई लोगों द्वारा हीटरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए कहा गया है, लेकिन विभाग द्वारा केवल आश्वासन ही मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें