फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन के दो महीने बाद भी नहीं मिली सहायता, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। क्षेत्र की दमलाड पंचायत के नियाली गांव के वार्ड-दो में दो महीने पहले बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था। इसके चलते क्षेत्र के आठ घरों को भारी नुकसान पहुंचा था। घटना को दो महीने बीतने के बाद भी यहां के लोगों को प्रशासन की ओर से कोई सहायता नहीं मिली है। इसके कारण इन घरों के लोग दूसरों के घरों में शरण लेने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उपायुक्त ओम प्रकाश भगत को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन

भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए मकानों के मालिक शमशाद बेगम, आबू दिन, शनीफ, अभीदिन, लाल हुसैन, विजय कुमार, दुर्गा दास आदि ने बताया कि दो महीने पहले भूस्खलन के चलते घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। हालांकि, उस समय प्रशासन ने दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की सहायता नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बैक-टू-विलेज तीन कार्यक्रम के दौरान भी इस मांग को उठाया गया था। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने बताया कि उन्हें दूसरों के घरों में शरण लेनी पड़ रही है।
पीडीपी के जिला ग्रामीण प्रधान जोगिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने दो बार उपायुक्त के समक्ष इस समस्या को रखा है, लेकिन अभी तक इन परिवारों को किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन परिवारों को जल्द से जल्द सहायता प्रदान की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें