फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहन-बुराल गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट तहसील के अगलीधार पंचायत के रहन-बुराल गांव के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उनका कहना है कि देश को आजाद हुए कई साल हो गए, लेकिन आज भी यहां के लोगों को सरकार के द्वारा जरूरी सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी ताराचंद, सेवा सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने बताया कि रहन-बुराल के लोग आज भी सड़क की सुविधा से लेकर पानी, बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में आज भी नलों से पानी की आपूर्ति की सुविधा नहीं है। कुछ घरों में जहां नलों से पानी सप्लाई होता है, वहां पर पानी इतना गंदा आता है कि वह पीने योग्य नहीं है। उन्होंने बताया की पिछले दिनों यहां पर एक प्राइमरी स्कूल बनाया गया था, जिसकी आज तक न तो चारदीवारी की गई है और न ही प्लास्टर कराया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों की सबसे बड़ी पुल की मांग को लेकर कई बार सरकार द्वारा आश्वासन दिए गए, लेकिन आज तक पुल का निर्माण नहीं कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें