फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी नींव पत्थर में अटका न्याली पुल का काम

विज्ञापन
महानपुर में न्यूली पुल के लिए रखा गया नींव पत्थर। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
महानपुर। लोकसभा चुनाव के पहले पांच मार्च, 2019 को महानपुर-न्याली सड़क पर पड़ते न्याली नाले पर पुल बनाने के लिए सीआरएफ के तहत नींव पत्थर रखा गया था, लेकिन अभी तक पुल का काम शुरू नहीं हो पाया है। बरसात के दिनों में न्याली नाला उफान पर रहता है, जिससे स्कूली बच्चों सहित न्याली और आसपास की तीन पंचायतों के लोगों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट जाता है। हालांकि ग्राम सभा की बैठकों से लेकर जिला उपायुक्त की ओर से लगाए गए दरबार में भी कई बार समस्या उठाई, लेकिन समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

न्याली निवासी जोगिंदर सिंह, बलवीर सिंह, जोधा सिंह आदि ने बताया कि पुल के निर्माण के लिए पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक साल पहले नींव पत्थर रखा था, उनके साथ उराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा भी थे, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। पुल का काम सीआरएफ के अंतर्गत किया जाना है, जबकि कच्ची सड़क बनी हुई है, लेकिन अब वह भी बंद पड़ी है। तीनों पंचायतों के बच्चे बिलावर, महानपुर स्कूल और कॉलेज में पढ़ने जाते हैं, बारिश होने पर उन्हें नाला पार करने में परेशानी होती है। लोगों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है की पुल का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए, साथ ही सड़क पक्की की जाए।
-------------------------------
यहां बनने वाले 108 मीटर पुल और पांच किलोमीटर सड़क के लिए लगभग एक वर्ष पहले अलॉटमेंट जम्मू के ठेकेदार को हो चुकी है, हालांकि सड़क का काम थोड़ा बहुत हुआ है, विभाग ठेकेदार को लगातार काम शुरू करने के लिए नोटिस जारी कर रहा है। उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है उन्होंने बताय। पुल और सड़क के निर्माण के लिए 12 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है, यह कार्य सीआरएफ के अंतर्गत होना है।
विज्ञापन

एसके गुप्ता, सहायक कार्यकारी अभियंता, महानुपर।
-------------------------------
संबंधित विभाग को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन पुल का निर्माण कार्य शुरू न होने से लोगों को बरसात के दिनों काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अलॉटमेंट के बाद भी कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है, जो चिंता का विषय है।
विज्ञापन

राज सिंह, बीडीसी चेयरमैन, महानुपर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें