फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नगर परिषद ने बाजार में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाया, सामान किया जब्त

Sat, 17 May 2025 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
दुकानदारों का सामान जब्त करती नगर परिषद की टीम। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
कॉलेज रोड पर फुटपाथ से भी हटेगा अतिक्रमण, सामान हटाने के निर्देश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के मुख्य बाजार सहित कॉलेज रोड के फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद की टीम ने कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। वहीं, अन्य को अतिक्रमण से बाज आने की नसीहत दी।
शुक्रवार दोपहर बाद नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित शर्मा की अगुवाई में टीम ने शहर के मुख्य बाजार में दुकानदारों को सामान दुकानों के अंदर ही रखने के साथ शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पॉलीथिन का प्रयोग न करने की नसीहत दी। इस दौरान कई दुकानदारों से टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन को जब्त कर लिया। वहीं, कॉलेज रोड पर चलाए गए अभियान के तहत फुटपाथ पर सजी दुकानों को हटने के लिए निर्देश जारी किए गए, जबकि कई दुकानदारों की ओर से लगाए गए समान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

नगर परिषद की टीम की कार्रवाई पर दुकानदार मोहिंदर सिंह ने रोष जताते हुए कहा कि परिषद की कार्रवाई शहर को अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें परेशान करने के लिए हो रही है। अगर परिषद लोगों की सुविधा को देखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने निकली है तो उसे सबसे पहले शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने शहर के मुख्य बाजार में सफाई की व्यवस्था पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि यहां नालों की सफाई नहीं होने से हल्की सी बारिश के बाद घुटनों तक पानी भर जाता है। परिषद नालों को साफ करने के बजाय दुकानदारों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

कोट
शहर में फुटपाथ लोगों के चलने के लिए है। कठुआ शहर में फुटपाथों पर हुआ अतिक्रमण इसमें बाधा उत्पन्न करता है। मुखर्जी चौक से लेकर शहीदी चौक तक फुटपाथ पर अतिक्रमण न करने के लिए दुकानदारों को चेतावनी दी है। शहर के मुख्य बाजार में अभियान चलाया गया, जहां कुछ दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलीथिन भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।
अमित शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें