बाल मजदूरी और भिक्षावृत्ति को रोकने के लिए बिलावर में अभियान चलाते तहसील समाज कल्याण अधिकार
बिलावर। समाज कल्याण विभाग की ओर से बिलावर कस्बे में बाल श्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान चलाया गया। यह अभियान तहसील समाज कल्याण अधिकारी विश्व बंधु शर्मा और जिला समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन कठुआ शेशपाल सिंह के नेतृत्व चलाया गया।
कस्बे के बाजार में कुछ दुकानदारों को बालश्रम में बच्चों को संलग्न पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अभियान में मुक्त कराए गए बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सौंप दिया गया है। दुकानदारों को स्पष्ट रूप से चेताया गया कि भविष्य में यदि वह बाल श्रम का उपयोग करते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारी ने बताया कि जागरूकता व प्रवर्तन पर आधारित इस अभियान का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा करना और उन्हें शिक्षा एवं सुरक्षित बचपन उपलब्ध कराना था। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने जनता से अपील की के बाल श्रम या भीख मांगने के किसी भी मामले की सूचना तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) पर दें।