फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय छत से गिरे बच्चे की मौत

Thu, 07 Jan 2016 01:30 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से कुछ दूरी पर स्थित गांव पल्ली में दस वर्षीय बच्चे की छत से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दस वर्षीय दिनेश सिंह बुधवार की दोपहर अपने घर की छत पर खेल रहा था। अचानक वह छत से गिर गया और उसे गंभीर चोटें आई।

परिवार वाले तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन दिनेश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव में मातम छा गया। हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि अभी तो वह छत पर खेल रहा था।

बच्चे की अचानक मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। अस्पताल की कार्रवाई को पूरा करने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें