फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश ने किया जिला न्यायालय परिसर का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिला न्यायालय परिसर में जारी निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्व एवं निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा करने के मुख्य न्यायाधीश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ताशी रबस्तान ने निर्देश जारी किए हैं।
मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर का दौरा करने पहुंचे मुख्य न्यायाधीन ने वहां जारी नए जिला न्यायालय परिसर, आवासीय न्यायाधीश भवन और वकीलों के चैंबरों के चल रहे निर्माण कार्यों का प्रत्यक्ष मूल्यांकन किया। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने जिला न्यायालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्यों के लिए निर्देश दिए और उन्हें कार्य आवंटन के समय उल्लिखित निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दिव्यांगजनों की सहायता के तहत अवि मेहरा, इशरो देवी और गुलशन कुमार को मुख्य न्यायाधीश ने ट्राइसाइकिल सौंपी। वहीं,उन्होंने नीतू शर्मा नामक एक लाभार्थी को आर्थिक सहायता राशि का चेक भेंट किया है। इससे पूर्व जिला न्यायालय परिसर में पहुंचे मुख्य न्यायाधीश का स्वागत जिला प्रधान और सत्र न्यायाधीश जितेंद्र सिंह जम्वाल और अन्य न्यायाधीशों ने जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शोभित सक्सेना और अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर पुलिस कर्मियों से उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर लिया और उसके बाद जिला न्यायालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य न्यायाधीश ने कार्यकारी एजेंसी को निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के विशेष निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें