फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छठ महापर्व की तैयारी शुरू, भरमोरा नहर के किनारे पूजा स्थल सजाया जा रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
-मंगलवार से नहाय खाए, शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ । प्रसिद्ध छठ पूजन के लिए जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर साल धूमधाम और धार्मिक आस्था के साथ मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर आयोजन स्थल को सजाया गया है।
मंगलवार से शुरू हो रहे इस पूजन में औद्योगिक क्षेत्र से सटे इलाके में छठ पूजन का कार्य विधिवत तरीके से पूरा किया जाएगा। चार दिवसीय चलने वाले इस पूजन महोत्सव में सैकड़ों लोगों ने सूर्य उपासना का अनुपम लोकपर्व मनाएंगे। रविवार को कठुआ में भरमोरा नहर के किनारे पूजा स्थल को सजाने का काम चलता रहा। उधर, सोमवार से विधिवत पूजा के लिए सामग्री की बिक्री भी शुरू हो जाएगी। पांच नवंबर को नहाय खाए के साथ यह व्रत प्रारंभ हो रहा है। दूसरे दिन छह नवंबर को खरना होगा। सात नवंबर को अस्तचलगामी सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा और आठ नवंबर को उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि औद्योगिक इकाइयों और अन्य संस्थानों में रोजगार के अवसरों की तलाश में दो दशक में देशभर से हजारों लोग कठुआ में अस्थाई रूप से आ बसे हैं। ज्यादातर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई वाले इलाकों के नागरिकों में अधिक प्रचलित इस त्योहार की परंपराओं के निर्वाह के साथ ही उन प्रदेशों की संस्कृति ने जिले पर भी अपनी छाप बनाई है। छठ पूजन पर सूर्य उपासना के लिए तैयारियों में जुटी महिला श्रद्धालु इंदु देवी, सविता, पूजा, पूनम, रितिका सिंह और सोनिया चौरसिया ने बताया कि उनके लिए छठ पूजा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

भैया दूज के बाद शुरू होने वाले इस त्योहार को लेकर उनके क्षेत्र के लोग परंपरा का निर्वाह करते हुए सूर्य उपासना करते हैं। उन्होंने बताया कि इस दिन सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया जाता है। महिलाओं ने बताया कि हिंदू मान्यताओं में सूर्य देव और छठि मइया का संबंध भाई बहन का है और ऐसे में सूर्य उपासना का विशेष महत्व है। छठ पर्व के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भरमाेरा में आयोजकों की ओर से बैठक भी की गई। इस दौरान देहरियों की मरम्मत आदि से लेकर रंग-रोगन के काम को पूरा करने के संबंध में भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें