फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छंब वाॅरियर्स और विशाल सनराइजर्स की टीमों ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Sat, 19 Apr 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कठुआ में कबड्डी लीग के फाइनल मैच के दाैरान रेडर को पकड़ता ​खिलाड़ी।  संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
पुराने गर्ल्स हाई सेकेंडरी चौक से सटे पार्किंग स्थल पर पिछले चार दिन से जारी कठुआ कबड्डी लीग का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के पुराने गर्ल्स हाई सेकेंडरी चौक से सटे पार्किंग स्थल पर चार दिन से जारी कठुआ कबड्डी लीग का शुक्रवार को समापन हो गया। वीरवार देर रात तक चले मुकाबलों में छंब वाॅरियर्स के लड़कों और विशाल सनराइजर्स की लड़कियों ने प्रतियोगिता अपने नाम की।
अंतिम दिन लड़कियों के वर्ग में फाइनल मुकाबला विशाल सनराइजर्स और गेम चेंजर्स के बीच हुआ। इसमें विशाल सनराइजर्स ने 45-25 अंक के बड़े अंतर से गेम चेंजर्स को शिकस्त दी। इसके बाद लड़कों के वर्ग का फाइनल मुकाबला छंब वाॅरियर्स और अंदोत्रा फार्म के बीच हुआ। छंब वाॅरियर्सने 41-40 से अंदोत्रा फार्म को मात दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन, कांग्रेस नेता राकेश चौधरी और बसपा नेता संदीप मजोत्रा ने कबड्डी एसोसिएशन के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को भी नकद पुरस्कार के साथ स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया। कठुआ डिस्ट्रिक्ट कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन गुलजार अहमद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अपने तरह की पहली कबड्डी लीग की सफलता से उनकी पूरी एसोसिएशन में उत्साह है। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में होने वाली इस लीग के तहत होने वाले मुकाबलों को जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें