फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भलेसा से बनी पहुंची छड़ी यात्रा

Sun, 07 Dec 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी पहुंचे छड़ी यात्रा के साथ जयघोष करते भक्तसंवाद
विज्ञापन
बनी। डोडा जिले के भलेसा क्षेत्र से 300 से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था दौला माता के दर्शन के लिए बनी पहुंचा। श्रद्धालुओं के रात्रि विश्राम का प्रबंध बनी स्थित टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर में किया गया है।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व पुजारी अक्षर चंद की ओर से किया जा रहा है। सेना के पूर्व कप्तान श्रद्धालु राकेश ठाकुर ने बताया कि हम वर्ष 2015 से यह यात्रा कर रहे हैं। इस वर्ष यात्रा में 300 से भी अधिक श्रद्धालु शामिल हुए हैं।
श्रद्धालुओं के अनुसार शुक्रवार शाम को भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें माता के भजन-कीर्तन और आरती की जाएगी। इसके पश्चात शनिवार को विशेष हवन का आयोजन होगा जिसके बाद यात्रा वापसी के लिए
विज्ञापन

रवाना होगी। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए उचित व्यवस्था की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार धार्मिक आस्था और लोक परंपराओं से जुड़ी यह यात्रा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें