फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: मलमाता मंदिर सुकराला के लिए छड़ी यात्रा रवाना

विज्ञापन
मल माता मंदिर गढ़ से छड़ी यात्रा का आयोजन।
विज्ञापन
बिलावर। मलमाता मंदिर गढ़ से वीरवार को मलमाता मंदिर सुकराला के लिए छड़ी यात्रा का आयोजन किया गया। मलमाता मंदिर गढ़ से शुरू हुई छड़ी यात्रा में लगभग ढाई सौ श्रद्धालु शामिल रहे जिनका देवल गांव में पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

दोपहर सुकराला गांव में पहुंचने के बाद यात्रा में शामिल सभी लोगों ने मलमाता सुकराला के दर्शन किए जिसके बाद श्रद्धालुओं ने भजन संकीर्तन का आयोजन किया। इसके बाद छड़ी यात्रा में शामिल लोग मलमाता गढ़ मंदिर की तरफ लौट गए। विक्रम सिंह, अमित सिंह, अंजली देवी, अंग्रेज सिंह और राकेशू देवी ने बताया कि शुक्रवार को मल माता मंदिर गढ़ में विशाल भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सभी लोगों से इस अवसर पर पुण्य का भागीदार बनने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें