बसोहली से जोड़ेया माता के लिए रवाना होती छड़ी यात्रा,संवाद।
- फोटो : KATHUA
बसोहली। प्रथम नवरात्र पर वीरवार को बसोहली से जोड़ियां माता के लिए छड़ी यात्रा रवाना हुई। आयोजन शिव कुमार की अध्यक्षता में छडी यात्रा बसोहली के शीतला माता मंदिर से चली। यहां त्रिशूल के रूप में शीतला माता मंदिर को पालकी में स्थापित किया गया। और पूरे बसोहली नगर में झांकी निकाली गई। लोगों ने धन, फल, पुष्प चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने प्रसाद भी बांटा। आयोजक ने बताया कि वीरवार को यह यात्रा बसोहली से रवाना हुई है, जो बांजल पहुंचने के बाद जोड़ियां माता मंदिर के लिए रवाना होगी। वहां इस त्रिशूल को स्थापित किया जाएगा। संवाद