फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बकरियों को बनाया शिकार

विज्ञापन
बसोहली की भीकड पंचायत के सेलो गांव मे तेंदुए का शिकार बनी बकरियां, विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। उपमंडल के दूरदराज इलाकों में तेंदुए का कहर जारी है। बीती रात भी भीकड़ पंचायत के सेलो गांव में तेंदुए ने करीब आधा दर्जन बकरियों को अपना शिकार बना डाला। भेड़ बकरियों के मालिक दीवान चंद ने बताया कि सुबह जब वह बकरियों की तलाश करने गए तो घर से थोड़ी दूर भेड़ बकरियां मरी पड़ी थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन बकरियों को तेंदुए ने मारा है। क्योंकि, अक्सर तेंदुआ उनके इलाके में घूमता रहता है। इस घटना के बाद से लोगों में भय का माहौल है। लोगों ने वन्यजीव विभाग से भी मांग की है कि इस पंचायत का दौरा कर तेंदुए को पकड़ने के लिए कदम उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें