फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चंदवा ने गढ़ क्रिकेट क्लब को हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 04 May 2025 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बिलावर में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल विजेताओं को सम्मानित करते हुए मुख्य अति​थि। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
जिला पुलिस की ओर से भड्डू गांव के खेल मैदान में करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

बिलावर। जिला पुलिस की ओर से भड्डू गांव के खेल मैदान में करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता चंदवा क्रिकेट क्लब ने जीत ली है। शुक्रवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गढ़ क्रिकेट क्लब और चंदवा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
विज्ञापन

चंदवा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। निर्धारित 18 ओवर के मैच में गढ़ क्रिकेट क्लब की टीम ने 127 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदवा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को तीन विकेट गंवाकर पूरा कर लिया और सात विकेट से मैच जीतकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। चंदवा क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज सनम ने 47 गेंद में 78 रन बनाए। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना ने विजेता और उपविजेता रही टीमों को ट्रॉफी, नकद राशि देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर नीरज पडियार और भड्डू गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें