दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट संपन्न, चांदल की टीम ने जीता खिताब
- फोटो : mathura
बनी। यूथ स्पोर्ट्स क्लब चांदल की ओर से आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया है। रविवार को खेले गए प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में लोवांग की टीम को हराकर चांदल की टीम ने प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है।
कुल 12 टीमों के साथ शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला चांदल की टीम और लोवांग की टीम के बीच खेला गया, बेहद रोमांचक रहे इस मुकाबले के शुरुआती दो सेट चांदल की टीम ने अपने नाम किए। हालांकि इसके बाद लोवांग की टीम ने तीसरा सेट जीतकर वापसी की कोशिश की, लेकिन चौथे सेट में कड़ी टक्कर के बावजूद चांदल की टीम ने बाजी मारते हुए मुकाबला 3–1 से अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द टूर्नामेंट लोवांग टीम के आरिश रहे, जबकि बेस्ट अटैकर अश्विनी कुमार और बेस्ट लिफ्टर अनिल रहे। वहीं, विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी और 15,000 रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि रही भाजपा नेत्री काजल राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानीय युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, केवल एक मंच और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है और ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं।