फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चांदल ने लोवांग को 3-1 से हराकर जीती प्रतियोगिता

Wed, 16 Jul 2025 12:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए मु़ख्य अति​​थि। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन, कुल आठ टीमों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

बनी। यूथ स्पोर्ट्स क्लब भरमौता की ओर से क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेल की ओर प्रोत्साहित करना था। इस टूर्नामेंट में आठ टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक बनी डॉ. रामेश्वर सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच भरमौता उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लोवांग और चांदल की टीमों के बीच खेला गया। चांदल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-1 के सेट से विजय हासिल की। चांदल टीम की ओर से अश्विनी कुमार ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर 8 अटैक लगाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्हें ''मैन ऑफ द मैच'' बेस्ट अटैकर घोषित किया गया। फाइनल के बाद दोनों टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें