फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 100 से अधिक चालान, 16 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कठुआ। त्योहारी सीजन में शहर की सड़कों पर बढ़ी वाहनों की आवाजाही के बीच यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों पर शिकंजा कस शुरू कर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे, जबकि 9 ई-रिक्शा और 7 मोटरसाइकिल जब्त की गईं।
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से हर तरफ लगाए गए नाकों के चलते कई स्थानों पर वाहन चालकों में अफरातफरी का माहौल भी देखने को मिला। डीटीआई विक्रम कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल राजस्व एकत्रित करना नहीं, बल्कि लोगों, विशेषकर युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक विभाग की ओर से स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन और बढ़ती आवाजाही को देखते हुए आगे भी विभिन्न स्थानों पर औचक नाके लगाकर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि घर से निकलते समय हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें