फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के कान से झपटे कुंडल

Fri, 05 Feb 2016 01:38 AM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड चार के कृष्णा कालोनी क्षेत्र में वीरवार को अज्ञात युवकों द्वारा बुजुर्ग महिला के  कान से बालियां छीनने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और उसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
जानकारी के  अनुसार बुजुर्ग शांता देवी पत्नी कृष्ण लाल निवासी वार्ड न. 4 कृष्णा कालोनी किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर आई थी। मार्ग पर घर जाते वक्त कुछ अज्ञात युवकों ने पीछे से उसके कान की दोनों बालियां छीन कर भाग गए।

पीड़िता के अनुसार कुछ युवक पैदल ही चल कर पीछे से आए और दोनों झपट्टा मारकर बालियां छीन ली। वहीं, झपटमारी से बुजुर्ग महिला के कानों में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद युवक वहां से भाग गए। झपटमारी की वारदात के बाद शहर में विशेष कर महिलाओं में खौफ पैदा हो गया। गौरतलब है कि इसी तरह की चेन स्नेचिंग की वारदातें कुछ माह पहले भी शहर में हो चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें