रीमद्भागवत कथा सप्ताह कार्यक्रम में भगवान श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह का दृश्य। स्रोत : आयोजक
- फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। बदोली में श्री नाग देवता स्थान पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह में शनिवार को भगवान श्री कृष्णा और देवी रुक्मिणी के पावन विवाह उत्सव का आयोजन किया गया। कथावाचक अमित शास्त्री ने रुक्मिणी विवाह प्रसंग का रसपूर्ण और भावनात्मक वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को अध्यात्म, प्रेम और भक्ति की गहराइयों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी की अटूट भक्ति धैर्य और श्री कृष्णा में आघात विश्वास आज भी भक्ति मार्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पंडाल में विवाह उत्सव का आयोजन रीति रिवाज और पारंपरिक विधियों के साथ हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बारात, स्वागत, फेरे और मंगल गीतों का आनंद लिया। रविवार को कथा का समापन समारोह हवन, पूजन और विशाल भंडारी के साथ होगा।