हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। सोमवार रात को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने करीब साढ़े छह घंटे रुक-रुक कर गोलाबारी की। इसका सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने भीके चक व करोल पंगा पोस्ट से रात दस बजे गोलाबारी शुरू की जो सुबह साढ़े चार बजे तक जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की मनियारी, करोल कृष्णा व फकीरा पोस्ट को निशाना बनाया गया। हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।