कठुआ। नशा मुक्त अभियान के तहत बनी पुलिस ने शराब की 19 बोतलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हेमराज पुत्र रघुनाथ निवासी दुलंगल तहसील बनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 48 (ए) आबकारी एक्ट के तहच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राहुल महाजन की देखरेख में बनी पुलिस की टीम ने क्षेत्र में अवैध रूप से शराब के कारोबार करने वालों को दबोचने के लिए दबिश दी। इस दौरान उन्होंने आरोपी के पास से 19 बोतल शराब बरामद की।