फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी पर पाकिस्तान ने फिर की गोलाबारी, मंदिर और चार घरों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहा है। हीरानगर सेक्टर में शनिवार रात मनियारी, चक चंगा, लौंडी गांवों पर पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी की। इसमें चक चंगा गांव में स्थित मंदिर और चार घरों को नुकसान पहुंचा। चार मवेशी भी जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब दस बजे पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू की जो सुबह पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान बीएसएफ की चांदवां, मनियारी, सतपाल, लौंडी पोस्ट व इनके साथ लगते रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। गोलाबारी में चक चंगा गांव स्थित शिव मंदिर की दीवारों को गोलियां लगने से नुकसान पहुंचा। मंदिर की एक खिड़की का कांच भी टूट गया है। इसके अलावा इसी गांव के धर्मपाल पुत्र गंगाराम, यशपाल सिंह पुत्र करतार चंद की तीन भैंसें छर्रे लगने से घायल हो गईं। लौंडी गांव में भी पुरुषोत्तम लाल पुत्र रतन चंद की भैंस घायल हो गई। इन गांवों में चार घरों की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। सीमा सुरक्षा बल ने भी पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
एलओसी पर भी गोलाबारी, कुछ मकानों को नुकसान
पुंछ। नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भी पाकिस्तानी सेना ने रविवार सुबह फिर से गोलाबारी की। इस दौरान जिले के शाहपुर, कसबा, कीरनी, माल्टी और दलान सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टार दागे गए।। इससे नियंत्रण रेखा से सटे ग्रामीण इलाकों में पाकिस्तानी गोले गिरने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि कई क्षेत्रों में भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 8 बजे पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर, कसबा, कीरनी, माल्टी और दलान सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी शुरू कर दी। इसका सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। सुबह अचानक शुरू हुई गोलाबारी के चलते लोगों को घरों से बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। गोलाबारी इतनी जोरदार थी कि उसके धमाके पुंछ नगर में भी सुनाई दिए। गोलाबारी दोपहर 1 बजे तक जारी रही। लोगों को डर के मारे घरों एवं बंकर आदि सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी। गोलाबारी में कहीं पर भी किसी प्रकार के नुकसान होने का समाचार नहीं है, जबकि गांव में गोले गिरने से कुछ मकानों को नुकसान होने की सूचनाएं हैं। गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार रात को भी पाकिस्तानी सेना ने माल्टी, दिगवार और दलान में गोलाबारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें