हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर करीब साढे़ सात घंटे रुक-रुक कर गोलाबारी की। पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से मंगलवार रात साढे़ नौ बजे से लेकर बुधवार सुबह पांच बजे तक गोले दागे। इस दौरान बीएसएफ की कोठा, मनियारी पोस्ट व इनके साथ लगते रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया गया। हालांकि, गोलाबारी में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।