हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की 25 चिनाब रेंजर्स ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए साढ़े चार घंटे तक गोलाबारी कर सैन्य चौकियों को निशाना बनाया। रविवार रात साढ़े 11 बजे से लेकर सोमवार सुबह चार बजे तक रेंजर्स ने पप्पू चक पोस्ट से गोलाबारी शुरू कर बीएसएफ की चांदवा पोस्ट को निशाना बनाया। इस दौरान किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बीएसएफ के जवानों की ओर से भी इस नापाक हरकत के लिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया गया।