फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, आईबी पर रात भर की गोलाबारी

Tue, 21 Jul 2020 01:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तान ने फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की। पाकिस्तान की ओर से रविवार रात करीब 10 बजे से लेकर सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे तक रुक-रुक कर गोलाबारी की गई। 

विज्ञापन


पाकिस्तान 25 चिनाब रेंजर्स ने जगुवाल पोस्ट से गोलाबारी कर सीमा सुरक्षा बल की फकीरा पोस्ट को निशाना बनाया। हालांकि इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। 

सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध के कार्य को बाधित करने के लिए पाकिस्तान के सैनिक इसी तरह रात को गोलाबारी करते हैं। बीएसएफ की 19 बटालियन के जवानों ने भी पाकिस्तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें