फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी पर भी सीजफायर का उल्लंघन किया पाकिस्तान ने

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर (कठुआ)। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पाकिस्तान गोलाबारी कर रहा है। सोमवार रात को भी 12 बजे से लेकर मंगलवार तड़के साढ़े चार बजे तक पाकिस्तानी सेना ने पप्पू चेक पोस्ट से गोलाबारी कर बीएसएफ की चंदवां पोस्ट को निशाना बनाया। बीएसएफ ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन

गौर हो कि भारतीय सीमा में सुरक्षा बांध बनाने का काम चल रहा है। पहले यह काम मनियारी इलाके में चल रहा था। इस काम को बाधित करने के लिए पाकिस्तान लगातार गोलाबारी कर चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें