पुलिस ने 4 मवेशियों को तस्करों के चुंगल से आजाद करवाया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ कठुआ थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हटली पुलिस चौकी प्रभारी यशपाल शर्मा की अगुवाई में हटली मोड़ के पास लगाए गए नाके के दौरान वाहन संख्या पीबी08बीजेड-9096 को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। पुलिस द्वारा ली गई तलाशी के दौरान वाहन में 4 मवेशी पाए गए, जिन्हें पंजाब की ओर से जम्मू कश्मीर में लाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन चालक तालिब हुसैन और उसके सहयोगी मोहम्मद हनीफ निवासी हीरानगर को गिरफ्तार कर लिया। संवाद