पुलिस ने मवेशियों की तस्करी के एक प्रयास को विफल बनाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तस्करी के इस मामले में पुलिस टीम ने 11 मवेशियों को मुक्त करवाया है। थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम ने हाईवे पर नाका लगाया था। इस दौरान पंजाब की ओर से आ रहे ट्रक नंबर जेके02एइ- 1686 को जांच के लिए रोका, तो उसमें तस्करी कर ले जाए जा रहे पशु बरामद हुए। इस पर ट्रक चालक शब्बीर अहमद निवासी बेलीचरना को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त ट्रक के चालक के खिलाफ मवेशियों की तस्करी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।