संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में बसोहली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस संबंध में भाजपा नेता और महानपुर के पूर्व सरंपच सोनू गुप्ता ने बसोहली पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी।
जानकारी के अनुसार बसोहली पुलिस ने अख्तयार अहमद निवासी पलाख जैट, तहसील बसोहली के खिलाफ बीएनएस के धारा 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर भारतीय सेना के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो को शेयर किया, बल्कि ऐसे वीडियो से लोगों में गलत संदेश देने का प्रयास भी किया। ऐसे वीडियो से न सिर्फ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है, बल्कि भारतीय सेना के खिलाफ भी लिखा गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीडीपीओ बसोहली ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद