जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ड्रग तस्कर को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ बिलावर पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत अलग-अलग तीन मामले दर्ज हैं । मंडलायुक्त जम्मू के आदेश पर कुख्यात ड्रग तस्कर के खिलाफ वारंट जारी किया गया। वारंट की तामील करते हुए पुलिस ने आरोपी बाग हुसैन निवासी गढ़ सामना बंज को हिरासत में ले लिया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को कठुआ जेल भेज दिया गया। संवाद