फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़की कार, छह घायल

Mon, 23 Jun 2025 07:59 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडा कल्याल दंगल देखकर घर लौट रहा था परिवार
विज्ञापन

राहगीरों ने बचाव कार्य चलाकर घायलों को नाले से निकाला, तीन गंभीर
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रामकोट। गुडा कल्याल दंगल देख कर रविवार देर शाम एक ही परिवार के छह सदस्य कार समेत गहरी खाई में गिर गए। पथयाल तहसील हीरानगर से परिवार दंगल देखने गुड़ा कल्याल पहुंचा था। दंगल देखकर घर वापस जाते समय गुडा कल्याल सूत्र खड्ड इलाके में उनकी कार तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में लुढ़क गई। इससे एक नाबालिग बच्चे समेत 6 लोग घायल हो गए।
चालक शक्ति सिंह ने बताया कि मोड़ पर पहुंचने पर गाड़ी का हैंडल लॉक हो गया, जिस कारण यह घटना हुई। घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने तुरंत वह बचाव कार्य शुरू कर घायलों को नाले से निकाला और प्राथमिक उपचार केंद्र रामकोट पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

घायलों में महान सिंह (64) पुत्र धर्म सिंह, जोगिंदर सिंह (55) पुत्र धर्म सिंह, केवल सिंह (34) पुत्र जोगिंदर सिंह, शक्ति सिंह (37) पुत्र महान सिंह, दिलेर सिंह (32) पुत्र जोगिंदर सिंह और शिवांश (6) पुत्र शक्ति सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

कोट
तीन कार सवारों में महान सिंह, जोगिंदर सिंह और केवल सिंह की स्थिति को नाजुक देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया है।
डॉ. राज कुमार, जोनल चिकित्सा अधिकारी रामकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें