कठुआ। बनी-बसोहली मार्ग पर जिंदरैली के पास एक कार और विपरीत दिशा से आ रही बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में जहां कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, कार में सवार छह लोग घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शुक्रवार दोपहर हादसा उस समय हुआ जब बसोहली से बनी की ओर जा रही कार जिंदरैली के पास एक तीखे मोड़ पर सामने से आ रही बस से जा टकराई। इस घटना में कार में सवार चार महिलाएं, एक अबोध बच्चा सहित कार का चालक घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी जिंदरैली में पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।
घायलों की पहचान 25 वर्षीय खुर्शीदा बेगम पत्नी जमालद्दीन, 35 वर्षीय साईंदीन पुत्र शेरदीन, 19 वर्षीय मंजूरा बानो पुत्री शमसुद्दीन, 20 वर्षीय सईदा बेगम पत्नी अल्फदीन, 25 वर्षीय मंगो बेगम पत्नी साईंदीन और 3 वर्षीय राशिद पुत्र जमालद्दीन सभी निवासी ग्लूईधार बसोहली के रूप में हुई है।