फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में एनएसएस के शीतकालीन शिविर का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में एनएसएस के शीतकालीन शिविर का आगाज
विज्ञापन

जराई पंचायत के भागथली गांव में कराई जाएंगी विभिन्न प्रकार की गतिविधियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। डिग्री कॉलेज में सोमवार को एनएसएस के शीतकालीन विशेष शिविर का आगाज हुआ। सात दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. आसा राम शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस के स्वयंसेवक नमन डोगरा ने सात दिनों तक चलने वाले शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एनएसएस की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। कॉलेज के एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रो. मनमोहन सिंह ने कहा कि इस वर्ष कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा जराई पंचायत के भागथली गांव को गोद लिया है, जहां विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानाचार्य प्रो. आसा राम शर्मा ने कहा कि मानवता की सेवा भगवान की सेवा है। लिहाजा इस शिविर का हिस्सा बनने वाले वाले वालंटियर गतिविधियों में एकाग्रता से भाग लें। उन्होंने शिविर की सफलता के लिए स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की बात भी कही। प्रो. रितु कुमार शर्मा और प्रो. नेहा बंदराल की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रो. रचना, डॉ. बलविंदर सिंह, प्रो. रोमा, प्रो. पूनम और प्रो. आरती मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें