कटड़ा। नवरात्र के पहले दिन मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से शतचंडी यज्ञ किया गया। इस दौरान अर्धकुवारी परिसर में लंगर का आयोजन किया गयसा।
इसका उद्घाटन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंशुल गर्ग ने श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देशानुसार, अर्धकुवारी कांप्लेक्स में लंगर सेवा सुविधा का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एसएमवीडीएसबी के सीईओ सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं सीईओ की ओर से स्थल पर एक पवित्र पूजा के बाद लंगर सुविधा शुरू किया गया।
भक्तों की सेवा करने के अपने मिशन को आगे बढ़ाते हुए पहला लंगर ताराकोट मार्ग, दूसरा लंगर सांझीछत और भैरों बावा मंदिर में लगाया गया। इसमें प्रसाद के रूप में पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए भक्तों से व्यापक सराहना प्राप्त की है।
अर्धकुवारी परिसर में शीतला भवन की छत पर स्थित लंगर सुविधा लगभग 150 श्रद्धालुओें को सेवा प्रदान कर सकती है। इससे पहले, शारदीय नवरात्र की शुरुआत पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इसमें जारी पवित्र नवरात्रि के पहले दिन मां वैष्णो देवी भवन परिसर पर श्राइन बोर्ड की ओर से आयोजित वार्षिक शतचंडी महायज्ञ विधिवत पूजा अर्चना हवन के साथ शुरू हो गया। डॉ. विश्व मूर्ति शास्त्री के सानिध्य से 31 प्रकांड पंडित पूजा अर्चना के साथ ही हवन यज्ञ निरंतर जारी रखे हुए हैं भव्य सजावट में देशी और विदेशी फलों, फूलों, राजसी स्वागत द्वार और सुंदर ढंग से डिजाइन किए गए ट्रैक का उत्कृष्ट मिश्रण है। इसके अलावा भवन क्षेत्र को आश्चर्यजनक रंगीन अग्रभाग रोशनी से रोशन किया गया है जो भक्तों के लिए एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला माहौल बना रहा है। नवरात्र उत्सव के हिस्से के रूप में श्राइन बोर्ड ने सुबह और शाम अटका आरती के दौरान प्रशंसित कलाकारों द्वारा मनमोहक भजन और भेंट प्रस्तुतियां भी आयोजित की हैं।
पहले नवरात्र की संध्या में स्कूल परिसर में हुआ मां का जागरण
कटड़ा। धर्मनगरी में शारदीय नवरात्र के पहले दिन कटड़ा में नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल के परिसर में आयोजित माता के जागरण में स्थानीय गायकों में माता के भजन और भेंट प्रस्तुत कर उपस्थित अधिकारियों के साथ श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। कार्यक्रम का आयोजन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड तथा पर्यटन विभाग के सहयोग से जम्मू कश्मीर आर्ट कल्चर एंड लैंग्वेज विभाग की ओर से आयोजित किया गया। माता के जागरण के पहले दिन प्रदेश के प्रसिद्ध गायक दीपक कुमार, मोनिका सलाथिया तथा राहुल कुमार ने अपनी मधुर आवाज में भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के अधिकारी परीक्षित शर्मा, एंकर की भूमिका सतपाल ने बखूबी निभाई। इस मौके पर कटड़ा होटल व रेस्तरां संघ के प्रधान राकेश वजीर, शाम लाल केसर, सनातन धर्म सभा कटड़ा के वरिष्ठ सदस्य अजय शर्मा, रतन शर्मा, वीरेंद्र केसर, राजकुमार पादा, प्रभात सिंह, नरेश केसर, सुनील परवाना के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे ।