फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिलेश्वर महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। कस्बे के बिलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर सोमवार को कई भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ-साथ अन्य कई इलाकों से आए शिव भक्तों ने भगवान भोले नाथ का गुणगान किया। सुभाष कुमार, प्रवीण सिंह, सुरेंद्र सिंह और पंकज मेहरा ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि बिलावर में स्थित बिलेश्वर महादेव मंदिर में सच्चे मन से जलाभिषेक करने से कई प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। सोमवार सुबह पांच बजे से शुरू हुआ जलाभिषेक करने का सिलसिला सुबह 11 बजे तक जारी रहा। बता दें कि यूं तो हर दिन इस मंदिर में कई लोग जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते हैं लेकिन सोमवार के दिन भक्तों की संख्या सैकड़ों में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें