फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 21.1 किमी. की दौड़ में मनजीत सिंह और कुशेंद्र ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बरवाल एथलीट क्लब के सहयोग से कठुआ में चौथी हाफ मैराथन का आयोजन किया। ''''रन फॉर हेल्थ-स्टे अवे फ्रॉम ड्रग्स'''' की थीम पर एसएसपी कठुआ शिवदीप सिंह जम्वाल के नेतृत्व में करवाई गई इस मैराथन में जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी डॉ. सुनील गुप्ता भी शामिल हुए। मैराथन को एडीपीजीपी जम्मू आनंद जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खराब मौसम की स्थिति के बावजूद युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस मैराथन में विभिन्न राज्यों और जिला भर से आए 1000 से अधिक प्रतिभागी अल सुबह ही स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में एकत्रित हुए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर करने और स्वस्थ भारत बनाने के लिए उनकी शारीरिक फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया था। इस दौरान कठुआ के धावक मनजीत सिंह सबसे लंबी 21.1 किमी. दौड़ (18-40 वर्ष) के विजेता बने, जिन्हें 15 हजार रुपये नकद इनाम दिया गया। इसके अलावा, कीनिया से आए चिट्रियाटो दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 10 हजार नकद इनाम दिया गया। तीसरे नंबर पर रहे पंकज को सात हजार का पुरस्कार मिला। इसी प्रकार (40 वर्ष से ऊपर) 21.1 किमी. दौड़ में कुशेंद्र पहले, योग सिंह दूसरे और सुनील वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, 10.1 किमी दौड़ (18-40 वर्ष) में जतिंद्र सिंह ने पहला, रितिक ने दूसरा और तरुण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में अंबाला की रिंपी देवी पहले, कठुआ निवासी साक्षी दूसरे और सलालपुर की साक्षी देवी तीसरे स्थान पर रही। वहीं, 10.1 किमी दौड़ (40-60 वर्ष) में राम राज पहले, मक्खन लाल दूसरे और रिटायर्ड पुलिस अधिकारी अनिल कटोच तीसरे स्थान पर रहे। इस दौरान 10.1 और 21.1 किमी. दौड़ पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में करवाया गया। जहां डीआईजी डॉ. सुनील गुप्ता, एडीपीजीपी जम्मू आनंद जैन और एसएसपी कठुआ ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

नशे के खिलाफ चलाई जा रही व्यापक मुहिम
डीआईजी डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि पूरे जम्मू कश्मीर में नशे और नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाई गई है। इसके अलावा, सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशा छोड़कर अपना पूरा ध्यान पढ़ाई और खेलों की ओर लगाएं। तभी वह देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर एडिशनल एसपी परमजीत सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर मनजीत सिंह, एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कटोच, डीएसपी पीसी तिलक राज भारद्वाज, डीएसपी डार सुभाष चंद्र व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें