फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आठ अप्रैल को मनाया जाएगा गोस्वामी नाभादास का प्रकाश उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला महाशा सदर सभा की ओर से कठुआ में अध्यक्ष ताराचंद की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें गोस्वामी श्री गुरु नाभादास ट्रस्ट के चेयरमैन एवं डीडीसी सदस्य संदीप मझोतरा विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान श्री गुरु नाभादास महाराज के प्रकाश उत्सव को समर्पित कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर संदीप मझोतरा ने कहा कि श्री गुरु नाभादास महाराज जी का प्रकाश उत्सव बड़ी ही धूमधाम एवं निष्ठा से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान शोभा यात्रा, धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाना है। इसको लेकर आगामी बैठक में टीमों का गठन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 8 अप्रैल को कठुआ के वार्ड नंबर 14 के नाग नगर में होगा। इस मौके पर रिशी, हेम राज, श्याम लाल, सांझी राम, ललित कुमार, विजय कुमार, विजय कुमार और सतपाल के अलावा अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें