फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: किसी ने पहाड़ों में किए ठाठ तो किसी ने मंदिरों में किया पूजा पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला भर में नए साल का स्वागत गर्मजोशी से किया गया। इस दौरान युवाओं ने अपने साथियों के साथ हिल स्टेशनों पर नाच-गाकर नव वर्ष का जश्न मनाया तो बुजुर्गों ने मंदिरों में माथा टेककर या फिर घरों में पूजा पाठ कर नववर्ष का स्वागत किया। कई लोगों ने घरों या होटलों में केक काटकर पार्टी की और अपने अंदाज में वर्ष की आखिरी रात को अलविदा कहा।
विज्ञापन

युवाओं में नववर्ष को लेकर काफी उत्साह देखा गया। शहर के युवा साथियों के साथ बर्फीले इलाकों की ओर पहले ही रवाना हो चुके हैं। शहर के अधिकतर युवाओं ने मैक्लोडगंज, डल्हौजी और शिमला का रुख किया। शहर में भले ही नववर्ष पर कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ लेकिन, बसोहली के पुरथू में लोगों ने विभिन्न स्टाॅलों का आनंद उठाया और युवा डीजे पर थिरकते नजर आए।

साल के पहले सोमवार को लेकर बिल्केश्वर महादेव मंदिर तैयार
साल का पहला दिन सोमवार को आया। इसको लेकर भक्तों की भीड़ देवी मंदिरों के अलावा शिव मंदिरों में भी रहेगी। इसी को लेकर बिलावर के बिल्केश्वर महादेव मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है। वहीं, महानाल मंदिर और सुकराला के मल्ल माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता देखने को मिलेगा। इसके अलावा, नववर्ष की पूर्व संध्या पर माता बालासुंदरी मंदिर सुंदरीकोट, शेरकोटला स्थित माता चंडिका दरबार में जागरण का आयोजन किया गया। शहर के रामलीला मैदान में राम नाम संकीर्तन करवाया और निरंकारी भवन में सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों ने इन धार्मिक आयोजनों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन


नववर्ष पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
नववर्ष के आगमन से पूर्व ही शहर और सीमा से सटे इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर आने-जाने वाले लोगों की जांच की। वहीं, सीमावर्ती इलाकों में विशेष एहतियात बरती जा रही है। सीमा पर बीएसएफ जहां पाकिस्तान की हर हरकत पर नजर रखे हुए है, वहीं, सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस के तौर पर तैनात पुलिस ने सीमा से आने वाले सभी रूटों पर पहरा कड़ा कर दिया गया है। शहर के साथ संपर्क मार्गों पर भी पहरा बढ़ाया गया है। नए साल पर सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ और अन्य आतंकी गतिविधियां होने की आशंका बनी रहती है, इसलिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।

पुलिस पूरी तरह सतर्क है। नववर्ष को लेकर सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। नाके लगाए गए हैं ताकि युवा हुड़दंग न मचा पाएं। वहीं, नववर्ष और कोहरे के सीजन को देखते हुए हाईवे से लेकर आईबी सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं। दिन-रात की गश्त बढ़ाई गई है। -शिवदीप सिंह जम्वाल, एसएसपी, कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें