फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रागी जत्थों ने किया गुरु की महिमा का बखान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सिख पंथ के छठे गुरु हरगोविंद सिंह का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा सिंह सभा में मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में उमड़ी संगत ने सजाए गए दीवान के समक्ष माथा टेककर गुरु का आशीष प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रागी जत्थों ने गुरवाणी का पाठ किया और टाडी जत्थे ने अपनी पारंपरिक शैली में खालसा पंथ का इतिहास सुनाकर संगत को निहाल कर दिया।
शुक्रवार को जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह भोला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम गत बुधवार से जारी श्री अखंड पाठ के भोग के बाद टाडी अमरीक सिंह रानीपुर वाले ने सिखों के इतिहास को सुनाते हुए संगत का मार्गदर्शन किया। इसके बाद पंथ प्रसिद्ध रागी भाई रविंदर सिंह ने अपने मधुर कंठ से गुरवाणी का संकीर्तन कर संगत को निहाल कर दिया। कार्यक्रम में प्रचारक के रूप में उपस्थित गुरजंत सिंह ने संगत को गुरुपर्व की बधाई देते हुए श्री हरगोबिंद सिंह साहिब की शिक्षाओं पर चलने व समाज में शांति से मिलते रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि वीरता की मिसाल रहे हमारे गुरुओं ने जिस तरह से अन्याय व धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, वह हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने संगत को गुरुओं के वचनों और आदेशों का हमेशा अनुसरण करते हुए एक बेहतर समाज का निर्माण करने में योगदान देने के प्रयास को जारी रखने के लिए कहा।
अंत में गुरु के अखूट का लंगर लगाया गया। इसमें काफी संख्या में संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपप्रधान कुलदीप सिंह, महासचिव परवीन सिंह, कोषाध्यक्ष दलजीत सिंह, सचिव अमरजीत सिंह और भूपिंदर सिंह आदि बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें