फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर में बुद्ध पूर्णिमा पर विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां लोगों ने महात्मा बुद्ध को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी शिक्षाओं को याद कर उसे मौजूदा समय के लिए प्रासंगिक बताया।
विज्ञापन

शहर के संत रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों से आए लोगों ने महात्मा बुद्ध को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर संत रविदास सभा कठुआ के प्रधान ध्यान चंद ने महात्मा बुद्ध जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए एक राजपुत्र होने के बावजूद सबकुछ त्याग दिया। उन्होंने अपना सारा जीवन सच्चाई की खोज में गुजारा। उन्होंने कहा कि अगर दुनिया के किसी कोने में हिंदुस्तान की पहचान है, तो वह महात्मा बुद्ध से है। उन्होंने अपनी शिक्षा में जो शांति का पैगाम दिया, वह आज भी प्रासंगिक है। वहीं इसी क्रम में जम्मू कश्मीर आंबेडकरी सेना मूल निवासी की कठुआ इकाई की ओर से शहर के आंबेडकर चौक पर छबील लगाई गई। इसमें राहगीरों को ठंडा पानी पिलाया गया। इस मौके पर जिला प्रधान श्रेष्ठ कुमार ने सभी को महात्मा बुद्ध के जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें