फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जागरण में भजनों पर रात भर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान माता सुरसा मंदिर में जारी श्री हनुमान जयंती कार्यक्रम संपन्न हो गया। बीती रात मंदिर परिसर में महाआरती के बाद महामाई के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। इसमें पंडित अभिषेक शर्मा ने भजन पेश कर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के तहत शाम को श्री हनुमान कथा के दौरान से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने एक-एक कर विशेष रूप से सुसज्जित पवन पुत्र की प्रतिमा के दर्शन किया। वहीं इसके बाद मंदिर परिसर में भगवान की महाआरती का आयोजन किया गया। रात करीब नौ बजे शुरू हुए महामाई के जागरण के दौरान पंडित अभितेष शर्मा ने एक के बाद एक जब भजनों को प्रस्तुत करना शुरू किया तो वहां उपस्थित संगत मंत्रमुग्ध हो गई। रात भर चले इस जागरण का अलसुबह तारा रानी की कथा के साथ समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें