फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बावा लाल दयाल के जन्मोत्सव पर शहर में निकली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के लोअर शिव नगर स्थित योगी गुरु आश्रम में रविवार को बावा लाल दयाल का जन्मोत्सव मनाया गया। आदियोगी गौतम महाराज की अगुवाई में हुए कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में उमड़े भक्तों ने शहर में बावा लाल दयाल की भव्य शोभा यात्रा निकाली।
विज्ञापन


रविवार को सुबह चार बजे शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले मंदिर में स्थापित बावा लाल दयाल की प्रतिमा का पंचगव्य और अष्टामृत से स्नान करवाया गया। इसके बाद भव्य शृंगार कर श्रद्धालुओं ने उनकी आरती उतारकर भोग लगाया और प्रसाद वितरण किया। इसके बाद हवन का आयोजन किया गया। वहीं मंदिर परिसर से बावा लाल दयाल की झांकी के साथ शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। काॅलेज रोड से होती शोभायात्रा पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी चौक, गुज्जर हाॅस्टल पुलिस लाइन रोड, रेडियो स्टेशन रोड से होती हुई वापस मंदिर में संपन्न हुई। जहां सत्संग व प्रवचन का आयोजन किया गया। इसमें आदियोगी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को उनके जीवन में गुरु के महात्म की जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं को बताया कि वैष्णवाचार्य 1008 सतगुरु बावा लालदयाल महाराज का जन्म पिता भोलामल के घर सन 1355 में माघ शुक्ल द्वितीय को कस्बा कसूर वर्तमान पाकिस्तान में हुआ था। 22 गद्दियों की स्थापना कर योगशक्ति द्वारा 300 साल की आयु प्राप्त करने वाले योगीराज बावा लाल दयाल जी ने सन 1655 में रामपुर हलेड़ आश्रम में शरीर का त्याग किया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनकल्याण को समर्पित किया। आज भी हजारों लोग उनकी भक्ति कर सुख और समृद्धि को प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें कठुआ शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें