बसोहली। बसोहली से जम्मू के लिए सोमवार को दूसरी एसआरटीसी बस सेवा शुरू कर दी गई। नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया ने इस बस को सेनिटाईज कराते हुए चालक व सहचालक को बधाई दी और जम्मू-कशमीर ट्रांसपोर्ट विभाग के एमडी व सांसद डॉकटर जितेंद्र सिंह और सथानीय प्रशासन का आभार जताया।
अधयक्ष ने बताया कि यह बस बसोहली-कठुआ रूट से जम्मू तक जाएगी। सुबह सात बजे यह बस जममू से बसोहली के लिए रवाना होगी और दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर बसोहली से कठुआ जम्मू की तरफ वापस रवाना होगी। बसोहली से कठुआ तक का किराया 130 रूपये प्रति सवारी है, जबकि बसोहली से जम्मू तक का किराया 235 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए वाहन में सफर करें। मास्क और सैनिटाइजर को यात्री अपने साथ रखें और उसका प्रयोग करें। संवाद