फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनपुर से जम्मू तक निशुल्क बस सेवा की बंद

विज्ञापन
लखनपुर में प्रदेश में दाखिल होने के लिए पंजीकरण के लिए काउंटर पर लगी यात्रियों की कतार। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। लखनपुर कॉरिडोर से दाखिल होने वाले यात्रियों को दी जा रही मुफ्त बस सेवा को शनिवार से बंद कर दिया गया है। बस सेवा के लिए अब किराया चुकाना होगा। जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) ने लखनपुर से जम्मू तक 113 रुपये का किराया वसूलना शुरू कर दिया है। इससे पूर्व अंतरराज्यीय बस सेवा के अभाव में यात्रियों से कोई किराया नहीं लिया जा रहा था।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर आरटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शनिवार से लखनपुर से जम्मू तक के लिए उपलब्ध निशुल्क बस सेवा को समाप्त कर दिया गया है। अब लखनपुर से जम्मू जाने वाले लोगों को निर्धारित 113 रुपये किराये का भुगतान करना होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से निर्देश के बाद नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इससे पहले रोजाना 25 बसें लखनपुर से जम्मू तक लोगों को निशुल्क पहुंचा रही थीं। इससे लगभग 1000-1200 लोग प्रतिदिन जम्मू पहुंच रहे थे।
---
अप्रैल से 23 अक्तूबर तक
20 करोड़ रुपये आया खर्च
कठुआ आरटीसी की मुफ्त बस सेवा को अप्रैल माह में शुरू किया गया था। 23 अक्तूबर तक यात्रियों को लखनपुर-जम्मू रूट पर मुफ्त सेवा देने के लिए सरकार ने 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च उठाया। एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान करीब सात लाख लोग लखनपुर कॉरिडोर पहुंचे, जिन्हें सरकार की ओर से विभिन्न तरह की मदद दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें