फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जम्मू-कठुआ रूट की बसों का संचालन शुरू

Fri, 29 Aug 2025 12:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। सहार खड्ड में पुल को हुए नुकसान के बाद से लोगेट मोड़ से चलने वाली कठुआ-जम्मू बस सेवा अब अपने पूर्व निर्धारित जनरल बस स्टैंड से शुरू हो गई है। कठुआ शहर से चली इस बस सेवा के कारण लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह से शहर से जाने वाली बस सेवा के शुरू होने के बाद कालीबड़ी में लोगों की पूर्व की भांति ही भीड़ देखने को मिली। वहीं जम्मू से आने वाली बसों के वाया शहीदी चौक जनरल बस स्टैंड तक जाने से यात्रियों को शहर तक आने के लिए किसी दूसरे वाहन का सहारा नही लेना पड़ा।
कालीबड़ी में जम्मू जाने वाली बस में सवार हो रहे रमेश कुमार ने बताया कि वह सांबा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक इकाई में काम करते हैं, जिसे कारण उन्हें रोज सुबह इस रूट पर चलने वाली बस का सहारा लेना पड़ता है। गत 16 अगस्त के बाद से लोगेट मोड़ से चलने वाली इस बस सेवा के कारण उन्हें आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठुआ से चलने वाली बस सेवा केवल उनके लिए नही अन्य सैकडों लोंगों के लिए राहत है जो दैनिक रूप से आने और जाने के लिए इन बसों का सहारा लेते हैं। शहर से बसों का संचालन शुरू होने से उनका समय और पैसा दोनों बच रहा है। जो वह लोगेट से शहर तक आने के लिए खर्च कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें