कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हटली मोड़ के पास बस की टक्कर से स्कूटी सवार 60 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार दोपहर को हुए इस हादसे के बाद घायल को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान हैदर मलिक पुत्र शमसुद्दीन निवासी मग्गर खड्ड कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद