फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से राहगीर की मौत

Sat, 12 Dec 2015 01:57 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजबाग पुलिस थाने के पास एक बस ने राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे जिला अस्पताल लाया।
विज्ञापन


बस को सीज करने के साथ ही चालक को भी पकड़ लिया गया है। जानकारी के अनुसार कठुआ से जम्मू की ओर जा रही बस (जेके02बीबी-2577) ने एक राहगीर को पुलिस थाने के पास टक्कर मार दी।

जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। थाने के बाहर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने फौरन बस को अपने कब्जे में ले लिया और चालक को भी हिरासत में ले लिया।

पीसीआर वैन को बुलाकर व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित किया। शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।

मृत व्यक्ति के पास से कोई भी पहचान पत्र अथवा मोबाइल नहीं मिला, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास से केवल 520 रुपये ही मिले हैं। बहरहाल पुलिस शव की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें