सरकारी डिग्री कॉलेज बनी में नई कॉलेज बस और जूलॉजी लैब का मंगलवार को विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने उद्घाटन किया। विद्यार्थियों ने नई बस और लैब की सुविधा मिलने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि इससे उनकी पढ़ाई और यात्रा दोनों आसान हो गई हैं।
कॉलेज बस को जम्मू-कश्मीर बैंक द्वारा सीएसआर पहल के तहत उच्च शिक्षा विभाग को प्रदान किया गया है। जो अब दूर-दराज गांवों के विद्यार्थियों को कॉलेज आने-जाने में बड़ी राहत बनेगी। वहीं, साइंस स्ट्रीम की नई लैब में आधुनिक उपकरण, मॉडल और प्रैक्टिकल टेबल्स लगाए गए हैं, जिससे छात्रों को उच्च स्तर की प्रयोगात्मक शिक्षा प्राप्त होगी।
इस मौके पर विधायक डॉ. रामेश्वर ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने छात्रों से मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की अपील की और आश्वासन दिया कि कॉलेज में आगे भी विकास कार्य करवाए जाएंगे।
कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनोहर लाल ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि बस और लैब की सुविधा मिलने से कॉलेज की लंबे समय से चली आ रही जरूरतें पूरी हुई हैं। उन्होंने कॉलेज की चल रही परियोजनाओं और वर्तमान सत्र की शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ से प्रो. नसीब भगत, प्रो. आकाश जुत्शी, डॉ. नरेंद्र, डॉ. निशा, डॉ. सुनील, डॉ. मुदस्सिर, डॉ. फिरदौस, डॉ. रीहा, डॉ. मुल्ख राज, डॉ. सरताज अजीज, सहित अन्य भी मौजूद रहे।